भारत-पाक युद्ध में 7 फाइटर प्लेन गिरे, पलटू ट्रंप का नया दावा

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार एक के बाद एक भारत और पाकिस्तान को लेकर दावे करते आए हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच जंग को रुकवा दिया। एक बार फिर ट्ंप ने ऐसा दावा किया। लेकिन इस बार उन्होंने आगे बढ़ते हुए दुनियाभर में हाल फिलहाल में हुए संघर्ष विरामों को लेकर क्रेडिट ले लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि उनके हस्तक्षेप की वजह से ही भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष रुका। और तो और इस बार ट्रंप ने खुद ये दावा किया है कि इस युद्ध में सात फाइटर जेट मार गिराए गए हैं। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि चार दिन के संघर्ष के दौरान सात जेट या शायद इससे भी अधिक मार गिराए गए, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस देश के विमान की बात कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: F-35 रिजेक्ट, अमेरिका का हथियार व्यापार चौपट करवाएगा भारत? अब यूरोप ने डील की कैंसिल

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे दावा किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के साथ युद्धविराम के लिए दबाव डाला था और चेतावनी दी थी कि अगर संघर्ष नियंत्रण से बाहर हुआ तो वे भारी शुल्क लगा देंगे। इस बातचीत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक बहुत ही शानदार इंसान, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहा हूँ। मैंने पूछा कि आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है? नफ़रत बहुत ज़्यादा है। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आगाह किया कि अगर दुश्मनी बढ़ी तो वाशिंगटन व्यापार समझौतों को रोक देगा। उन्होंने कहा कि मैंने कहा, मैं आपके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करना चाहता। आप लोग परमाणु युद्ध में उलझ जाएँगे। उन्होंने आगे कहा कि कल मुझे फिर से फ़ोन करना, लेकिन हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे, वरना हम आप पर इतने ज़्यादा टैरिफ लगा देंगे कि आपका सिर चकरा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Tech Sector में फिर बड़ी छंटनी, US की Opendoor ने 250 कर्मचारियों संग India को कहा अलविदा

रिकॉर्ड 6th World Cup खेलेंगे Messi-Ronaldo, Bhaichung Bhutia बोले- इनका दबदबा अब भी कायम

आज रात ईरान पर होगा बहुत बड़ा हमला? ट्रंप की सीधी धमकी, तेल भंडारों पर भी कब्ज़े का ऐलान

Bihar Liquor Ban: Minister ने बुलाई High Level Meeting, शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश