Russia-Ukraine Crisis । यूक्रेन में रूस के हमले से 7 लोगों की मौत, लुहान्स्क क्षेत्र के 2 शहरों पर कब्जा

By अंकित सिंह | Feb 24, 2022

आज सुबह सवेरे रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है। जिसके बाद यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई करने की बात कही है। इन सबके बीच बड़ी खबर आ रही है कि यूक्रेन में रूस के हमले से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि अब तक 9 लोगों के घायल होने की भी खबर है। खबर यह भी है कि यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों तक रूस के मिसाइल पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दूतावास को बंद कर दिया। यूक्रेन में मार्शल लॉ का भी ऐलान कर दिया है। साथ ही साथ राजधानी कीव से भी लोगों ने निकलना शुरू कर दिया है। इससे पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन की सीमा में रूस के सैनिकों ने प्रवेश कर लिया है। रूस ने यह भी दावा किया है कि सभी अहमद मोर्चों से यूक्रेन की सेना पीछे हट चुकी है। यूक्रेन में भारत का दूतावास ने कहा कि वे सभी जो कीव की यात्रा कर रहे हैं, जिनमें कीव के पश्चिमी भागों से यात्रा करने वाले लोग भी शामिल हैं, उन्हें अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है। रूस ने दावा किया कि यूक्रेन की सेना के हवाई रक्षा संपत्तियों को नष्ट कर दिया है, साथ ही यूक्रेन के सैन्य ठिकानों के बुनियादी ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया है। गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बृहस्पतिवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की है। रूस के इस कदम की अंततराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की जा रही है। यूरोपीय संघ ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के ‘‘रूस पर व्यापक और गंभीर परिणाम होंगे’’ और जल्द ही उस पर अधिक प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार