यूनान के इविया द्वीप पर तूफान के बाद आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2020

एथेंस। यूनान के इविया द्वीप पर तूफान और उसके बाद बाढ़ आने के कारण सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग दम्पत्ति तथा आठ महीने का एक बच्चा भी शामिल है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक व्यक्ति लापता भी है और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों या कारों में बाढ़ के पानी के बीच फंसे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: ईरान की UN से अपील, विमान रोकने की घटना के लिए अमेरिका को बनाए जवाबदेह

यूनान की मौसम विज्ञान सेवा ने बताया कि इविया के कुछ हिस्सों में 11.8 इंच बारिश हुई जो यहां की सालाना बारिश 14.8 इंच का 80 फीसदी है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दम्पत्ति रविवार सुबह पोलितिका के समुद्र किनारे स्थित गांव के अपने घर में बेसुध मिले। उनके घर में बाढ़का पानी भरा हुआ था। इसी गांव में बच्चा भी एक अपार्टमेंट के भूतल में मिला। अधिकारियों के मुताबिक बच्चे के माता-पिता पर्यटक हैं।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला