GST के 7 साल: PM Modi बोले, लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध, आम आदमी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

By अंकित सिंह | Jun 24, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लोगों के जीवन में बदलाव के लिए सुधारों की यात्रा जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि हमारे लिए सुधार 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन है। जीएसटी लागू होने के बाद घरेलू उपयोग का सामान काफी सस्ता हो गया है। इससे गरीबों और आम आदमी को काफी बचत हुई है। हम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए सुधारों की इस यात्रा को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: 'तो फिर नीरव मोदी भी नरेंद्र मोदी के मौसेरे भाई हैं...', NEET मामले में RJD सांसद मनोझ झा का BJP पर पलटवार

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद को उसके तहत आने वाले तीन मंत्री समूहों (जीओएम) का पुनर्गठन करना होगा। इसका कारण यह है कि 11 राज्यों के नए मंत्री शनिवार को परिषद में शामिल हो गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शनिवार को जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा से 11 नए मंत्री शामिल हुए। जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक सात अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी। परिषद में नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ जीएसटी से राजस्व के विश्लेषण, जीएसटी के तहत रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने और जीएसटी प्रणाली में सुधार पर तीन मंत्री समूहों का पुनर्गठन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mangala Gauri Vrat 2026: तीसरे मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय! Mangal Dosha और Marriage Obstacles होंगे दूर

उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा मानसून सत्र

भारत में पाकिस्तानियों को मिल गई नागरिकता?

US-Iran संकट और Crude Oil की चुनौती, Indian Market में निवेशकों की सतर्कता