उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा जहरीली शराब का कारोबार, अब तक 70 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2019

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के एक गांव में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों की संख्या 70 हो गई है। मरने वालों में हरिद्वार और पड़ोसी सहारनपुर जिलों के लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बालूपुर और इससे लगे हुए गांवों में 24 लोगों की मौत हुई है। बृहस्पतिवार को बालूपुर से जहरीली शराब पीकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित अपने घर पहुंचे 46 लोगों की भी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: शराबबंदी के लिए प्रतिबद्ध, इस पर कोई समझौता नहीं होगा

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 35 मौतें सहानपुर जिले में ही हुई हैं। वहीं 11 अन्य लोगों को इलाज के लिए सहारनपुर से मेरठ भेजा गया था, उनकी मौत मेरठ में हुई। शुक्रवार से लेकर अब तक कुछ और लोगों के मरने की रिपोर्टें मिली हैं और यह पता लगाने के लिए उनकी विसरा जांच की जा रही है कि क्या इनकी मौत का संबंध भी जहरीली शराब से ही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Homemade Hydra Facial: Party से पहले चाहिए Instant Glow, इन 5 स्टेप्स में करें Home-made Hydra Facial

Bihar में सुशासन बाबू युग का अंत? Nitish ने दाखिल किया Rajya Sabha के लिए नामांकन, अमित शाह भी रहे साथ

Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने से पहले Patna में सियासी हलचल, Amit Shah से मुलाकात के क्या हैं मायने?

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय