अफगानिस्तान से 14 अगस्त के बाद से अब तक 7,000 लोग निकाले गए : पेंटागन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

वाशिंगटन। पेंटागन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 14 अगस्त को शुरू किए गए निकासी अभियान के बाद से अब तक कुल सात हजार लोगों को अफगानिस्तान से निकाला जा चुका है और काबुल में अभी 5,200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। कुल मिलाकर, अफगानिस्तान से बाहर आने वाले लोगों की संख्या 12,000 के करीब है। तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी बलों का लड़ाई में साथ देने वाले अफगान अधिकारी को काबुल से निकाला गया, पीछे पड़े थे तालिबानी

तालिबान संकट के बीच अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को हवाई मार्ग से लाने की जिम्मेदारी संभाल रहे मेजर जनरल टेलर ने कहा कि पिछले 24 घंटों में, 13 सी-17 विमानों ने अतिरिक्त सैनिकों एवं उपकरणों के साथ और 12 सी-17 सैन्य विमानों ने यहां से प्रस्थान किया है। उन्होंने कहा कि 2,000 से अधिक यात्रियों को लेकर ये विमान काबुल से रवाना हुए और सेंटकॉम अभियान क्षेत्र में निर्दिष्ट सुरक्षित ठिकानों में पहुंचे। टेलर ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “14 अगस्त को निकासी अभियान शुरू होने के बाद से, हमने लगभग 7,000 लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला है। यह वृद्धि विमान और एयरलिफ्ट क्षमता को बढ़ाने, निकासी की तेज प्रक्रिया, और रिपोर्टिंग में अधिक जानकारी और निष्ठा दोनों को दर्शाती है।” वहीं, हवाईअड्डे पर भ्रम एवं अव्यवस्था के बीच, अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अफगानिस्तान से निकलने के इच्छुक लोगों को राहत देने का कदम उठाया है जिसमें अब उन्हें कोविड-19 की जांच करानी जरूरी नहीं होगी।

अफगानिस्तान भले ही कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का बड़ा केंद्र रहा हो लेकिन विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वहां से निकाले जा रहे लोगों को यात्रा के लिए कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट देनी जरूरी नहीं होगा। मंत्रालय ने कहा, “अमेरिकी सरकार द्वारा अफगानिस्तान से निकाले जा रहे सभी व्यक्तियों के लिए कोविड जांच के संबंध में एक व्यापक मानवीय छूट लागू की गई है।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CPI और CPM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मुकाबला हुआ पांच कोणीय

Manchester United छोड़ना चाहते हैं युवा फुटबॉलर JJ Gabriel, Barcelona की नजर

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा