मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 710 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23,310 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 710 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 23,310 पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 738 हो गयी है। राज्य के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर में तीन, मुरैना में दो और जबलपुर, सागर, ग्वालियर, टीकमगढ़, राजगढ़, विदिशा, सीहोर और आगर-मालवा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 295 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 138, उज्जैन में 71, सागर में 25, बुरहानपुर में 23,खंडवा में 19, जबलपुर में 19,खरगोन में 16,देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 142 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 120, मुरैना में 13, ग्वालियर में 68, खरगोन में 36, जबलपुर में 24 एवं बड़वानी में 32 नये मामले आये।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर