महाराष्ट्र में भूस्खलन की घटनाओं के बाद 73 शव बरामद, 47 लोग लापता : एनडीआरएफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण हुईं भूस्खलन की घटनाओं के बाद 73 शव बरामद किए गए हैं और 47 लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी। बल के महानिदेशकएस एन प्रधान ने राज्य के रायगढ़, रत्नागिरी और सातारा जिलों में चलाए जा रहे अपने अभियान पर ताजा आंकड़ों की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। आंकड़ों के अनुसार, एनडीआरएफ ने इन इलाकों से कुल 73 शव बरामद किए हैं जिनमें से सबसे अधिक 44 शव रायगढ़ की महाड तहसील के सबसे अधिक प्रभावित तलीये गांव से बरामद किए गए हैं। दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर किए गए ट्वीट के अनुसार, इन तीन जिलों में 47 लोग लापता हैं।

प्रमुख खबरें

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!