इस महिला ने गाय को माना पति, प्यार में रचाई शादी और बच्चों से कराया यह वादा!

By निधि अविनाश | Nov 29, 2021

पुनर्जन्म पर भारत समेत दुनियाभर के काफी लोग मानते आ रहे है लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है यह कहना काफी मुश्किल है। इस बात पर तो  वैज्ञानिकों ने भी अभी तक कोई मुहर नहीं लगाई है। इसी बीच एक अजीबोगरीब खबर कंबोडिया से आ रही है जहां एक महिला का मानना है कि उसके मरे हुए पति ने एक गाय के रूप में दोबारा जन्म लिया है। महिला ने यहां तक की गाय को अपना पति मानकर शादी भी रचा ली है।

यह मामला कंडोबिया के क्रेटी प्रांत का है जहां 74 साल की खिम हैंग नाम की एक महिला ने गाय से शादी रचा ली है। महिला का कहना है कि, गाय की सारी हरकतें उसके मरे हुए पति जैसी है। इस बात को साबित करने के लिए अभी तक कोई भी वीडियो सामने नहीं आया है। वहीं स्थानियों का कहना है कि, महिला की गाय के साथ शादी में सब शामिल भी हुए थे। एक खबर के मुताबिक, महिला का कहना है कि, गाय के जन्म के बाद महिला अपना सारा समय उसी के साथ बिताती थी। गाय न केवल महिला के हाथ को बल्कि चेहरे को भी चाटती थी और किस भी करती थी। महिला ने कहा कि, गाया उसे दुलार और प्यार करती थी जैसे की उसके पति करते थे। जिसके बाद महिला को अहसास हुआ कि गाय के रूप में उसके पति ने पुनर्जन्म लिया है।

गाय के लिए बनाया अलग से कमरा

बता दें कि, महिला ने गाय के लिए अलग से एक कमरा बनाया है जहां उसे सोने के लिए एक तकिया भी है। दोनों साथ एक ही कमरे में रहते है और महिला के बच्चे भी मानने लगे है कि गाय के रूप में यह पिता है और सभी सेवा भी करते हैं। महिला ने अपने बच्चों को बोला कि, उसके मरने के बाद गाय को न बेचें बल्कि एक इंसानों की तरह प्यार दे।

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly Election 2026: Kanjirappally में त्रिकोणीय महामुकाबला, मंत्री George Kurian की एंट्री से बिगड़ा गेम

Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच Prestige Fight, किसका पलड़ा भारी

Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब