हरियाणा में कोविड-19 के 7,488 नए मामले, 114 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार को कोविड-19 के 7,488 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान इसके संक्रमण से 114 मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक सात हजार से अधिक नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,01,915 हो गयी।

इसे भी पढ़ें: बाइडन ने इजराइल पीएम नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान ‘‘संघर्ष विराम का समर्थन’’ किया

इसके बाद हिसार में 830, फरीदाबाद में 506 और महेन्द्रगढ़ में 469 नए मामले सामने आए हैं। हरियाणा में पिछले करीब 15 दिनों से लॉकडाउन लागू है जिसे 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 83,161 हो गयी है जबकि संक्रमण की दर 8.45 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 87.18 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां