Rajasthan : घर से मतदान के लिए 76,636 मतदाताओं ने पंजीकरण करवाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2024

जयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में 76,636 मतदाताओं ने होम वोटिंग यानी घर से मतदान करने के लिए पंजीकरण करवाया है, जिनमें 58,954 बुजुर्ग शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, पहले चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, वहां घर से मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। अधिकारी के अनुसार, राज्य की सभी 25 लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 76,636 पात्र मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। इसमें 58,954 बुजुर्ग और 17,682 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि घर से मतदान की सुविधा विकल्प के रूप में है। 

गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण में मतदान वाले 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में घर से मतदान के लिए पंजीकरण का काम पूरा हो गया है। इन क्षेत्रों में कुल 40 हजार से अधिक पात्र मतदाताओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें 31,511 वरिष्ठ नागरिक और 8,567 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आठ अप्रैल तक उपलब्ध कराई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: चमोली के ग्रामीणों ने दी धमकी, कहा जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा हम मतदान नहीं करेंगे

उन्होंने बताया कि विशेष मतदान दल गठित कर उनके प्रशिक्षण की सभी प्रक्रिया 13 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी और घर से मतदान के लिए मतदान प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेगी। किसी कारण से मतदाता के होम वोटिंग के लिए अनुपस्थित या वंचित रह जाने पर दूसरा दौर 22 से 23 अप्रैल के बीच होगा।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan सीमा पर सख्त चौकसी! Harami Nala में Amit Shah करेंगे सुरक्षा समीक्षा

Women Health: Contraceptive Pills से बिगड़ सकता है Migraine, जानें क्या कहते हैं Experts और कब रहें सावधान

French Open में Moise Kouame की ऐतिहासिक जीत, 17 साल की उम्र में Marin Cilic को धूल चटाई!

Chanting Benefits: Life की हर मुश्किल का Divine Solution है विष्णु सहस्त्रनाम, पाठ से मिलेंगे चमत्कारी लाभ