निर्मला सीतारमण का ऐलान, अब 78% जमाकर्ता PMC बैंक से निकाल सकेंगे अपनी जमा पूंजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि पीएमसी बैंक के करीब 78 प्रतिशत जमाकर्ताओं को उनकी पूरी जमा पूंजी निकालने की अनुमति दी गयी है, हालांकि 50 हजार रुपये तक धन निकालने की सीमा अभी जारी है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब और महाराष्ट्र कॉर्पोरेशन बैंक घोटाले पर लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब

वित्त मंत्री ने पिनाकी मिश्रा के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पीएमसी बैंक का मामला बहुत संवेदनशील है। आरबीआई के बेहतर समन्वय से इस मामले में सरकार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पीएमसी बैंक के करीब 78 प्रतिशत जमाकर्ताओं को उनका सारा धन निकालने की अनुमति दे दी गयी है। ये छोटे छोटे जमाकर्ता हैं। 

इसे भी पढ़ें: बाजार की टॉप 10 में 8 कंपनियों का मार्केट कैपिटल 52,194 करोड़ बढ़ा

इस कदम से सभी छोटे जमाकर्ताओं के संबंध में चिंता का ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि पीएमसी बैंक के प्रवर्तकों की संपत्तियों को जब्त करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। इन संपत्तियों को जल्द से जल्द नीलाम कर जमाकर्ताओं की जमा पूंजी वापस की जाएगी। आरबीआई ने गत 24 सितंबर को पीएमसी बैंक के परिचालन पर निषेध संबंधी कदम उठाये थे और इसमें कथित वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाने के लिए एक प्रशासक की नियुक्ति की थी।

प्रमुख खबरें

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा