चर्चित व्यापम पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के घोटाले में 8 आरोपियों को कोर्ट ने माना दोषी, होगी 7 साल की सजा

By सुयश भट्ट | Aug 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के व्यापम पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला 2012 मामले में कोर्ट ने 8 और आरोपियों को दोषी करार माना है। जबकि बताया जा रहा है कि 2 लोगों को कोर्ट ने बरी भी किया है।

8 दोषियों को कोर्ट ने 7-7 की सजा सुनाई है। यह फैसला स्पेशल जज सीबीआई निरंजन सिंह सिसोदिया ने सुनाया है। सीबीआई ने कोर्ट ने 10 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया था। दोषी पाए गए लोगों में 3 उम्मीदवार, 3 सॉल्वर औऱ 4 मिडिलमैन थे।

दरअसल जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने 60 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया था। जिसके बाद दोषी पाए गए लोगों में 3 उम्मीदवार, 3 सॉल्वर और 4 मिडिलमैन थे। इनमें से 4 मिडिलमैन में से कोर्ट ने 2 को बरी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:वायरल पोस्टर में कमलनाथ को बताया कृष्ण तो CM शिवराज को बताया कंस, बीजेपी ने कहा- कांग्रेस करती है धर्म का अपमान 

आपको बता दें कि जिला कोर्ट में सीबीआई ने 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। जहां सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी राजेश धाकड़, कवींद्र, विशाल, कमलेश, ज्योतिष, नवीन समेत 8 आरोपियों को दोषी करार माना और 2 लोगों को बरी कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि दोषी करार आरोपियों को कुछ देर बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर