देश के 8 समुद्र तटों को मिला ‘ब्लू फ्लैग’ का दर्जा, PM मोदी ने बताया अद्भुत उपलब्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आठ भारतीय समुद्र तटों को प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग प्रमाणन मिलने को एक अद्भुत उपलब्धि करार दिया। भारत के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन ‘ब्लू फ्लैग’ दिया गया है। पर्यावरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस बारे में एक रिपोर्ट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, भारत के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग प्रमाणन मिला है। यह भारत द्वारा ऐसे स्थानों के संरक्षण और सतत विकास को आगे बढ़ाने के महत्व को दर्शाता है। वास्तव में एक अद्भुत उपलब्धि।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- बिचौलियों के जरिए राजनीति करने वाले लोग कर रहे हैं कृषि सुधारों का विरोध

वहीं, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे देश के लिए ‘गर्व का क्षण’ बताया और कहा कि यह प्रमाणन भारत के संरक्षण और सतत विकास प्रयासों की वैश्विक मान्यता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Manchester United का नया सुपर-सब Benjamin Šeško, बेंच से आकर दिलाई करिश्माई जीत।

India AI Summit: घोषणा-पत्र पर दुनिया एकमत, पर Binding Rules के बिना आगे का रास्ता मुश्किल

Infosys-TCS में 6% तक की बड़ी गिरावट, AI की टेंशन ने डुबोया IT Sector, Sensex भी क्रैश।

Premier League में Super-sub Benjamin Šeško का कमाल, बेंच से आकर दिलाई Man Utd को अहम जीत