इजराइल के 8 टारगेट लॉक, हाइपरसोनिक मिसाइल से होगा हमला, ईरान ने दी सीधी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2026

इजराइल को ईरान ने खुली धमकी दी है। इजराइल के आठ टारगेट लॉक कर दिए गए हैं। हाइपरसोनिक मिसाइल से यह हमला होगा।  ईरान की तरफ से भी धमकी दी गई है इजराइल को कि अगर इजराइल हमला करता है तो उसकी तरफ से भी तैयारियां पूरी हैं और इजराइल के आठ बड़े टारगेट्स हैं जिन्हें लॉक कर दिया गया है। हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला होगा। इसी बीच खबर आई है कि फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार यह विमान इजराइली हवाई क्षेत्र को छोड़कर मेडिटेरियन सी की ओर रवाना हो गया है। जैसे ही यह विमान हवाई क्षेत्र से बाहर गया, अटकलें तेज हो गई कि क्या यह कदम ईरान से संभावित जवाबी हमले के डर से उठाया गया है। आपको बता दें कि यह विमान इजराइल सरकार का मुख्य आधिकारिक विमान होता है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान के लिए वॉर मशीन निकाल ली, 90 F-35 फाइटर जेट लेकर हमला करने उतरा अमेरिका

ईरान के न्याय मंत्री अमीन हुसैन रहीमी ने कहा कि आठ जनवरी से हमने एक पूर्ण युद्ध देखा है और तब से उसमें शामिल हर कोई अपराधी है। ईरान भले ही घरेलू स्तर पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसे विदेशों में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस्लामिक गणराज्य ने बृहस्पतिवार तड़के बिना किसी स्पष्टीकरण के कई घंटों तक अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और ऐसा उसने पहले भी इजराइल के साथ हुए हमलों के दौरान और जून में चले 12 दिनों के युद्ध के दौरान किया था।

प्रमुख खबरें

GeM portal से रक्षा क्षेत्र की खरीद 1.35 लाख करोड़ रुपये पार, Piyush Goyal ने दी जानकारी

HD Kumaraswamy ने फ्लैश चार्जिंग Electric Bus प्रस्ताव की समीक्षा की

Tiger Shroff Durand Cup मैच में नहीं खेलेंगे, काम की प्रतिबद्धता बनी वजह

Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे