राजस्थान सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत,राजगढ़ जिले का रहने वाला था परिवार

By मनीष सोनी | Jan 28, 2021

राजगढ़। राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप की भिड़ंत मे मध्य प्रदेश के रहने वाले एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई,जबकि चार घायल हो गए।इस दुर्घटना में तीन वर्ष की बच्ची नन्नू सुरक्षित बच गई। घायलों को उपचार के लिए जयपुर भेजा गया है। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना का शिकार परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन करके जीरापुर (राजगढ़ )लौट रहा था।

  

इसे भी पढ़ें: पद्म पुरस्कारों ने बढ़ाया मध्य प्रदेश का गौरव- विष्णुदत्त शर्मा

दुर्घटना के मृतकों में राधेश्याम सोनी (48) निवासी जीरापुर,  रामबाबू सोनी (37) निवासी जीरापुर,ललित सोनी ( 24)निवासी जीरापुर, नयन सोनी (15 )निवासी जीरापुर,अक्षत सोनी (7) निवासी मक्सी, ममता सोनी (28 ) निवासी मक्सी,बबली उर्फ संतोष सोनी (28 ) निवासी जीरापुर,अक्षिता सोनी (8) निवासी माकड़ोन शामिल है। एक तीन वर्ष की बालिका नन्नु को हादसे में खरोंच तक नहीं आई। चारों घायलों का जयपुर एसएमएस मे उपचार जारी है। जीरापुर थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि टोंक पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वही दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस पर शोक जताया है। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी