खेल-खेल में बहन की चुन्नी से 8 साल के लड़के ने लगाई फांसी,पुलिस कर रही है जांच

By सुयश भट्ट | Aug 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 8 साल के मासूम ने खेल-खेल में फांसी लगा ली। जिसके बाद बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि 8 साल का मासूम अपने परिवार वालों के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। तभी बच्चा टीवी देखते-देखते दूसरे कमरे में पहुंच गया और वहां जाकर उसने अपनी बहन की चुनरी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बच्चे की नानी जब वहां पहुंची तो देखा कि बच्चा फांसी के फंदे से लटका हुआ है। नानी ने तुरंत ही बच्चे के माता-पिता को बताया जिसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में नहीं निकलेगा मोहर्रम पर मातमी जुलूस, गणेश उस्तव के लिए भी जारी हुए निर्देश 

वहीं पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है। इसके साथ यह पता लगाने का भी प्रयास कर रही है कि कैसे 8 साल का मासूम खेल-खेल में फांसी के फंदे से लटक सकता है। हालांकि बच्चे की मौत के बाद हनुमानताल थाना पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है। गुरुवार को बच्चे का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा और उसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार बच्चे की मौत कैसे हुई है।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CPI और CPM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मुकाबला हुआ पांच कोणीय

Manchester United छोड़ना चाहते हैं युवा फुटबॉलर JJ Gabriel, Barcelona की नजर

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा