मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में किया रोड शो, बोले- 80 प्रतिशत सीटें जीत रही है भाजपा

By अनुराग गुप्ता | Feb 20, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में रोड शो किया। उन्होंने बताया कि यह चुनाव 80 बनाम 20 का बन चुका है। 

उन्होंने कहा कि ये जोश और जुनून, ये जनता का हुजूम बता रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलने जा रहा है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के कस्ता विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा था। 

इसे भी पढ़ें: धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं से सावधान रहें : प्रियंका गांधी  

मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा को इतनी सीटें मिलेंगी कि सपा, बसपा, कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। पहले बिजली का राजनीतिकरण भी किया जाता था। ईद और मुहर्रम पर बिजली होगी लेकिन होली, दिवाली पर नहीं। लेकिन आज ऐसा कोई भेदभाव नहीं है। हम सबका साथ सबका विकास में विश्वास करते हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: Kailash Yatra पर गए तमिलनाडु के 21 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे

Palamu में 2.20 करोड़ रुपये का Ganja बरामद, Jharkhand पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा

Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

DRI ने Bengaluru और पुणे में जब्त की 18 किलो नशीली दवाएं, चार गिरफ्तार