देश में 80 प्रतिशत साइबर अपराध 10 जिलों से होते, भरतपुर बना नया जामताड़ा : अध्ययन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2023

देश में साइबर अपराध के केंद्र के रूप में कुख्यात झारखंड के जामताड़ा एवं हरियाणा के नूंह का स्थान अब राजस्थान के भरतपुर और उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले ने ले लिया है। यह दावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में शुरू स्टार्टअप ने अपने अध्ययन में किया है। अध्ययन के मुताबिक शीर्ष 10 जिले से देश में 80 प्रतिशत साइबर अपराध होते हैं। आईआईटी-कानपुर में स्थापित एक गैर-लाभकारी स्टार्टअप, फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन (एफसीआरएफ) ने अपने नवीनतम अध्ययन पत्र ‘ए डीप डाइव इनटू साइबर क्राइम ट्रेंड्स इम्पैक्टिंग इंडिया’ में इन निष्कर्षों का उल्लेख किया है।

एफसीआरएफ के सह संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने बताया, ‘‘हमारा विश्लेषण भारत के 10 जिलों पर केंद्रित था जहां से सबसे अधिक साइबर अपराध को अंजाम दिया जाता है। जैसा कि श्वेत पत्र में पहचान की गई है, इन जिलों में साइबर अपराध के प्रमुख कारकों को समझना प्रभावी रोकथाम और खत्म करने की रणनीति तैयार करने के लिए आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर

SIR Process में लाखों Fake Votes का दावा, Akhilesh Yadav बोले- BJP की पोल खोलने के लिए लिस्ट तैयार

Jantar Mantar बंद होने के खिलाफ याचिका, 13 अक्टूबर को सुनवाई करने को तैयार दिल्ली HC

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana Part 1 अब 5 नवंबर 2026 को होगी रिलीज; भारत और विदेशों में एक साथ सिनेमाघरों में उतरेगी फिल्म