80 वर्षीय बुजुर्ग ने किया पांच साल की बच्ची से बलात्कार, 25 साल कैद की सजा हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2021

बरेली (उप्र)।बरेली की विशेष पॉक्सो अदालत ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी 80 वर्षीय बुजुर्ग को दोषी करार देते हुए 25 साल कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के वकील रीतराम राजपूत ने बुधवार को बताया कि 19 दिसंबर 2016 को बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पांच साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।

इसे भी पढ़ें: मेरठ :बैंक के बाहर व्यापारी से लाखो की लूट, सिर पर राड मारकर किया घायल,बदमाश फरार

इसी दौरान 75 वर्षीय आरोपी नन्हे उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची और शोर मचाया तो नन्हे अपने घर से निकलकर भाग गया। राजपूत ने बताया कि विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश रामदयाल ने मंगलवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद नन्हे को 25 साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

प्रमुख खबरें

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

कुणाल घोष को काफी समय पहले पार्टी से हटा देना चाहिए, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने साधा निशाना

भारत के खिलाफ शिकायत करने संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान, कर डाली इतनी सारी शिकायतें