उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 18,021 नये मामले, 85 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वारस संक्रमण के मामलों में जबर्दस्‍त उछाल आया और कोविड-19 के 18,021 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से और 85 मरीजों की मौत हो गई। अपर मुख्य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18,021 नये मामले सामने आये हैं जबकि संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक संक्रमण से 9,309 लोगों की मौत हुई है। प्रसाद के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 7,23,582 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 95,980 है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3,474 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक उपचार के बाद 6,18,293 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। राज्‍य में इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक 15,353 मामले दर्ज किये गये थे जबकि 12 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 72 संक्रमितों की मौत की सूचना थी। प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 93 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीका की खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 2.18 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 3.71 करोड़ से अधिक परीक्षण किये जा चुके हैं। प्रसाद ने कहा कि नमूनों के परीक्षण के लिए राज्य में 12 नई आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला खोली जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Manoj Sinha बोले, Jammu Kashmir में Article 370 हटने के बाद 780 से अधिक आतंकी ढेर

नाहन हिंसा मामले में 11 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Buddh International Circuit में 13 साल बाद FIA स्तर की रेसिंग शुरू, F1 की वापसी के आसार

Rajasthan में दिव्यांगों के लिए समान अवसर नीति लागू, 75 करोड़ की पेंशन DBT से जारी