उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 84 नये मामले सामने आये, कुल संख्या 1184 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 84 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1184 हो गयी। स्वास्थ्य महानिदेशालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 84 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1184 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड—19 संक्रमित 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें आगरा के छह, मेरठ और मुरादाबाद के तीन-तीन, बस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, कानपुर, मुरादाबाद और लखनऊ के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि सोमवार को 13 और संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। सूबे में अब तक कुल 140 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। इस तरह राज्य में अब भी कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 1026 मामले हैं। इसके पूर्व, राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमित लोगों में 19.39 प्रतिशत मरीज 20 साल से कम उम्र के हैं। इसके अलावा 48. 04 प्रतिशत मरीज 21 से 40 साल के बीच के हैं जबकि 24.06 प्रतिशत मरीज 41 से 60 साल की उम्र के और 8.50 प्रतिशत मरीज 60 साल से अधिक उम्र के हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा