Health Tips: 85% लोग गलत तरीके से पीते हैं पानी, ऐसे पिएंगे पानी तो दूर भागेंगी बीमारियां

By अनन्या मिश्रा | Jun 21, 2023

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। पानी आपके शरीर के अंगो और टिश्यू की रक्षा करता है। साथ ही यह बॉडी के न्यूटिएंट्स और ऑक्‍सीजन पहुंचाने का काम करता है। पानी के सेवन से बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है। इसलिए हर व्यक्ति को सही मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। हालांकि ज्यादातर लोगों को पानी पीने का सही तरीका मालूम नहीं होता है। जिसके कारण उनको फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: रात में केला खाने से हो सकती हैं सेहत संबंधी कई दिक्कतें, जानिए क्या है वजह

आयुर्वेद के मुताबिक हमेशा धीरे-धीरे और घूंट-घूंट करके ही हमेशा पानी पीना चाहिए। इससे हमारे मुंह में जो लार बनती है वह भी पानी के जरिए हमारे शरीर में जाती है और डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पानी को एकदम से नहीं बल्कि धीरे-धीरे पीना चाहिए। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं धीरे-धीरे पानी पीने के तीन फायदों के बारे में...

मजबूत होता है डाइजेशन 

जब हमारे मुंह में मौजूद लार पेट में जाती है तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त होता है। क्योंकि लार में नेचुरल अल्कलाइन पाया जाता है जो पानी के साथ मिक्स होकर हमारे पेट में पहुंचता है। इसकी मदद से खाने को तोड़ने और पचाने में मदद मिलती है। वहीं मुंह में रखकर धीरे-धीरे पानी के सेवन से खाना पचाने में आसानी होती है।

हाइड्रेट रहता है शरीर

गर्मियों में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। लेकिन जब पानी को मुंह में रखकर धीरे-धीरे पीते हैं तो शरीर अच्छे से पानी को अवशोषित होता है। यह डिहाइड्रेशन को भी कम करता है। बता दें कि गर्मियों में शरीर के डिहाइड्रेट होने से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। वहीं धीरे-धीरे पानी पीना फायदेमंद होता है।

कम होता है वेट 

पर्याप्त मात्रा में और सही से पानी पीने से शरीर की चर्बी कम होने के साथ ही वेट भी कम होता है। वहीं घूंट-घूंटकर पानी पीने से अधिक भूख भी नहीं लगती है। जिसके चलते आप खाना कम खाते हैं और आपका वेट भी बैलेंस में रहता है।

धीरे-धीरे पानी पीने के फायदे

स्किन संबंधी समस्‍याओं जैसे सोरायसिस और एक्जिमा को दूर करने में मदद करता है।

मसल्‍स को मजबूत होती है।

कब्‍ज की शिकायत नहीं होती है।

शरीर से विषैले तत्‍व निकालता है।

शरीर एनर्जी से भरपूर रखता है।

सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या नहीं होती है।

त्‍वचा पर ग्‍लो लाता है।

एजिंग और झुर्रियों को कम करता है।

बेजान बालों में नई जान लाता है।

किडनी को दुरुस्‍त रखता है।

मेटाबॉलिज्‍म मजबूत करता है।

यूरिन इंफेक्‍शन को दूर करता है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gold जीतने के बाद बोलीं Harmanpreet Kaur, अन्य खेलों के लिए खुला पदकों का रास्ता

BPSC Project Manager Exam 2026 स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन

Asian Games में महिला टीम ने जीता Gold Medal, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी बधाई