राजस्थान में कोरोना के 86 नए मामले, जयपुर में दो और लोगों ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मृत्यु बृहस्पतिवार को दर्ज की गयी। इस बीच 86 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,438 हो गयी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो और मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 57 से अधिक हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1074, संक्रमित लोगों की संख्या 33 हजार के पार 

सुबह नौ बजे तक राज्य में 86 नए मामले आए। इनमें से जयपुर में 14, जोधपुर में 59, अजमेर में चार, टोंक में दो, चित्तौड़गढ़ में तीन और कोटा, बारां, धौलपुर तथा अलवर में एक एक नया मामला आया। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा