सुरक्षाबलों ने इस साल 88 आतंकियों का किया खात्मा, 280 अन्य को जिंदा पकड़ा: दिलबाग सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में इस वर्ष अब तक कई शीर्ष कमांडर समेत 88 आंतकवादी मार गिराए गए और 280 अन्य गिरफ्तार किए गए। सिंह ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में छह शीर्ष कमांडर समेत 22 आतंकवादी मारे गए, जोकि पाकिस्तान और इसकी एजेंसियों के लिए करारा झटका है क्योंकि वे सीमा पार से बड़ी संख्या में आंतकवादियों को भेजकर हिंसा में बढ़ावा देने का कोई अवसर नहीं छोड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आकंतियों की बीच मुठभेड़ में पांचआतंकवादी ढेर 

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले 24 घंटे में एक के बाद एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के नौ आतंकवादी को मार गिराने के कामयाब अभियान का हवाला देते हुए पुलिस प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा बलों का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर से आंतकवाद का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि चेनाब घाटी के रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिला एक बार फिर लगभग आतंकवाद मुक्त हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter