89 साल के पति ने सेक्स के लिए पत्नी का किया जीना हराम! 87 वर्षीय बीमार महिला ने बुला ली पुलिस

By रेनू तिवारी | Sep 12, 2022

वडोदरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जिस पर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल हैं। अभयम हेल्पलाइन (Abhyam helpline) पर एक 87 साल की महिला ने कॉक करके अपने 89 साल के पति की शिकायत की। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसका पति उसे हाइपरसेक्सुअल रिलेशन बनाने के लिए कहता है। इसी कारण उसे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो गयी हैं। वह उसे रोजाना सेक्स करके के लिए कहता हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में लड़ाई हैसियत पर आई, RCP सिंह बोले- जिस समय मैं IAS था, नीतीश सड़क पर घूम रहे थे

अधिकारी ने यह भी कहा कि दंपति के बीच स्वस्थ शारीरिक संबंध थे लेकिन महिला के बीमार होने के बाद, वह मुश्किल से चल पा रही थी और बिस्तर पर पड़ी थी। अधिकारी ने कहा कि महिला केवल अपनी बहू और अपने बेटे के सहारे चल सकती है। अभयम अधिकारी के अनुसार, पति को अपनी पत्नी की स्थिति के बारे में पता था, लेकिन फिर भी उसने 87 वर्षीय महिला से यौन संबंध और संतुष्टि की मांग की।

महिला के मना करने पर 89 वर्षीय व्यक्ति हंगामा करता और उस पर चिल्लाता। बूढ़ा इतना चिल्लाता था कि पूरे मोहल्ले को इसकी भनक लग जाती थी। द टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की हरकतों से तंग आकर संपन्न परिवार ने मदद के लिए 181 अभम को फोन किया। अभयम की एक टीम उनके घर पहुंची और उसकी काउंसलिंग करने की कोशिश की। अभयम के अधिकारियों ने बुजुर्ग व्यक्ति से अपने आग्रह को नियंत्रित करने और योग करने का प्रयास करने का अनुरोध किया। अभयम के अधिकारियों ने उसे सेक्स से अपना ध्यान हटाने के लिए एक वरिष्ठ नागरिक क्लब में शामिल होने का भी आग्रह किया। परिवार के सदस्यों को यह भी कहा गया कि इस मुद्दे के दीर्घकालिक समाधान के लिए बुजुर्ग व्यक्ति को सेक्सोलॉजिस्ट के पास ले जाएं।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त