Rajasthan में एक साथ 9 IPS अफसरों के हुए तबादले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2024

जयपुर। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ अधिकारियों का स्थानांतरण किया। कार्मिक विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक संजय अग्रवाल को अतिरिक्त महानिदेशक (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। वर्तमान में वह अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) हैं। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) पद पर तैनात आनंद कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त महानिदेशक (आर्म्ड बटालियन) पद पर तैनात किया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक (आर्म्ड बटालियन) विशाल बंसल को अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, आईपीएस संजीब कुमार नर्जरी, विजय कुमार, एस. सेंगाथिर, रुपिंदर सिंघ, भूपेंद्र साहू व बीएल मीणा का नाम भी इस स्थानांतरण सूची में है।

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान

eMudhra ने SSL और TLS सर्टिफिकेट कारोबार छोड़ा, शेयर 20 प्रतिशत टूटा

Jaisalmer में Great Indian Bustard क्षेत्र के पास दो चूना पत्थर खनन परियोजनाओं को मिली मंजूरी की सिफारिश