मथुरा में पकड़े गए अवैध रूप से रह रहे 90 बांग्लादेशी, 28 बच्चे भी शामिल, चार माह पहले आए थे भारत

By अंकित सिंह | May 17, 2025

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महत्वपूर्ण अभियान में पुलिस ने नौहझील पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत खाजपुर गांव से 90 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार के अनुसार, यह निरीक्षण जिले के ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की पहचान और वैधता को सत्यापित करने के अभियान का हिस्सा था। एसएसपी कुमार ने शुक्रवार को एएनआई को बताया कि थाना नौहझील की टीम द्वारा खाजपुर गांव में भट्टों की जांच के दौरान लगभग 90 लोग बांग्लादेशी नागरिक पाए गए। उन सभी को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ फिर षडयंत्र रच रहे मोहम्मद यूनुस, पहले चीन को दावत, अब नेपाल के साथ मिलकर खिचड़ी पका रहा बांग्लादेश

शुक्रवार को दिल्ली में बिना वैध दस्तावेजों के रहने के आरोप में पांच नाबालिगों समेत 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि हिरासत में लिये गये मोहम्मद रफीकुल (50), खोतेजा बेगम (41), मोहम्मद अनवर हुसैन (37), मोहम्मद अमीनुल इस्लाम (28), जोरिना बेगम (27), अफरोजा खातून (25), मोहम्मद खाखोन (20), हसना (19) और पांच नाबालिग बांग्लादेश के खुदीग्राम के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि एक अभियान के दौरान बाहरी दिल्ली के औचंदी गांव में इन सभी को हिरासत में लिया गया। 

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत