दक्षिण कोरिया में जंगल में लगी आग से 90 मकान खाक, 6000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

सियोल, (एपी) दक्षिण कोरिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए शनिवार को लगभग दो हजार दमकलकर्मियों और सैनिकों को तैनात किया गया है। इस आग से परमाणु संयंत्र और तरल प्राकृतिक गैस संयंत्र को अस्थायी रूप से खतरा पैदा हो गया है। यह आग समुद्र की ओर बसे उल्जिन शहर की पहाड़ियों पर शुक्रवार की सुबह लगी थी और अब यह लगभग तीन हजार हेक्टेयर के क्षेत्र में फैल चुकी है। आग सैमचियोक शहर के करीब पहुंच चुकी है और अब तक इसकी चपेट में आकर 90 मकान और अन्य इमारतें नष्ट हो चुकी हैं और लगभग छह हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar Alert पर, 13 संवेदनशील जिलों में बढ़ी निगरानी

Global Energy संकट के बीच 41 देशों से ईंधन खरीदकर बनाई मजबूत सप्लाई चेन, मोदी को बॉस मानने वाले PM ने भारत को लेकर क्या कहा?

Billie Jean King Cup 2026: इटली बनाम यूक्रेन सेमी-फ़ाइनल, जानें कब और कहाँ देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

एशियाई खेलों में Dhiraj Bommadevara का नया रिकॉर्ड, भारत तीरंदाजी में शीर्ष पर