Bangladesh का रोका 90% सामान, हिंदुओं पर हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2024

सांप को दूध पिलाने से वो डसना नहीं छोड़ेगा। भारत और बांग्लादेश के रिश्ते में आई तल्खी अब व्यापार में भी दिखने लगी है। बांग्लादेश में लगातार बिगड़ते हालात और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व मंदिरों पर हमले ने बारत के व्यापारियों को कड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। भारत ने बांग्लादेश को साफ संदेश देते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है और 90 प्रतिशत सामानों की सप्लाई रोक दी है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर बढ़ते हमले, आर्थिक अस्थिरता और राजनीतिक उथल पुथल अब पूरे क्षेत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। जहां एक तरफ भारतीय व्यापारी अपने नुकसान का जोखिम उठाकर बांग्लादेश को झटका दे रहे हैं। वहीं अमेरिका भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपना रहा है। बांग्लादेश के हालातों को देखते हुए भारत के व्यापारियों ने एक बड़ा फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के 'विजय दिवस' वाले ट्वीट से क्यों चिढ़ा बांग्लादेश? भारत को बताने लगा 1971 की जंग का सहयोगी मात्र

दरअसल, भारतीय व्यापारियों ने इस कड़े फैसले के पीछे तीन बड़े कारण बताए हैं। पहला पेमेंट का खतरा है। बांग्लादेश की आर्थिक हालत बेहद खराब है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाजेशन यानी एफआईईओ  के अनुसार व्यापारियों को डर है कि बांग्लादेश से पेमेंट आने की कोई गारंटी नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इस पर चिंता जताई है क्योंकि पेमेंट नहीं आती है तो फेमा कानून लागू होगा और व्यापारियों पर भी शक होगा। हिंदुओं पर होते अत्याचार भी एक वजह है। जिस तरह से बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़, पुजारियों की गिरफ्तारी और हिंदुओं को निशाना बनाने की घटना के चलते व्यापारियों ने ये कदम उठाए। इसके अलावा बांग्लादेश की गिरती अर्थव्यवस्था भी एक वजह है, जिसका अनुमान मूडीज ने अपनी रेटिंग में लगाया है। 

Stay updated with International News in Hindi 

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

India vs Ireland T20 | बेलफास्ट में महा-उलटफेर! आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 2-0 से हराकर खत्म किया टी20 क्रिकेट में मेन इन ब्लू का दबदबा

Prabhasakshi NewsRoom: Arunachal Pradesh में Chinese Army ने की घुसपैठ, जनजाति समुदाय के दावों से उठ रहे कई सवाल

Dashank Yog का महासंयोग: जुलाई में 5 राशियों पर बरसेगा पैसा, मिलेगा Good Luck

Pakistan सरकार का बड़ा फैसला! 10 जुलाई से अवैध अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी के आदेश, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना