मनचाही प्रेगनेंसी के लिए महिलाऐं जाती हैं इस शख्स के पास, अभी तक 900 महिलाऐं को कर चुका है प्रेगनेंट

By प्रिया मिश्रा | Jul 20, 2022

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म विक्की डोनर ने कुछ सालों पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में एक्टर ने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया था जो स्पर्म डोनेट करता है। इस फिल्म के माध्यम से निर्देशक ने स्पर्म डोनेशन के विषय को लोगों के सामने रखने की कोशिश की थी। बता दे कि, स्पर्म डोनेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसकी मदद से निसंतान दंपती अपना खुद का परिवार शुरू कर सकते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एडम हूपर नामक शख्स महिलाओं को गर्भवती बनाने के मिशन पर हैं। एडम ने क्वींसलैंड में बेबी मेकिंग टूर का ऐलान करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस 10 दिनों के टूर पर एडम ओवुलेट करने वाली महिलाओं को गर्भवती करने के मिशन पर हैं।

इसे भी पढ़ें: तांत्रिक के बहकावे में आकर दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी, पंचायत ने सुनाई बकरा-भात की सजा

कूरियर मेल से बातचीत में एडम ने कहा, "मैं जो करता हूं उसमें मेरा कोई स्वार्थ नहीं है। मैं तो उन बच्चों को भी जीवन देने के लिए तैयार हूं जो मेरे स्पर्म से पैदा हुए हैं। उनका कहना है कि जो बच्चे उनके स्पर्म से पैदा हुए हैं और वो अपने जन्मदाता के बारे में जानना चाहते हैं वो मुझसे मिल सकते हैं। अगर उन्हें मेरी जरूरत पड़ेगी तो वो भी मैं करने के लिए तैयार हूं।" 

इसे भी पढ़ें: सड़क पर बुर्का पहनकर जा रही महिला को शख्स ने पीछे से दबोचा, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक वरदात

एडम ने कहा कि वह इस टूर में क्वींसलैंड कि हर महिला की मदद कर पाने में असमर्थ होंगे। लेकिन उनसे जितना हो पाएगा वे उनके लिए कोशिश करेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय एडम 'फेसबुक स्पर्म डोनेशन ऑस्ट्रेलिया' के माध्यम से 900 महिलाओं को मातृत्व सुख देने में मदद कर चुके हैं। यानी उनके स्पर्म से कुल 900 बच्चे पैदा हो चुके हैं। एडम से स्पर्म लेने के लिए दूसरे राज्यों से भी महिलाएं आती हैं।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट