राजस्थान में कांग्रेस की बैठक रदद्, गहलोत समर्थक 92 विधायकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2022

राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने आज विधायक दल की बुलाई बैठक रद्द कर दी है। अशोक गहलोत समर्थक विधायकों ने अपनी नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दे दिया है। ये विधायक सीएम पद के लिए सचिन पायलट की उम्मीदवारी से बेहद नाराज बताये जा रहे हैं।राजस्थान कांग्रेस के 90 से अधिक विधायकों ने राज्य में पार्टी के लिए एक बड़े पैमाने पर ताजा संकट में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को उनके आवास पर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस की बैठक रदद्, गहलोत समर्थक 92 विधायकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

गहलोत के समर्थन में विधायकों का जमावड़ा मंत्री धारीवाल के आवास पर होने लगा था। सभी विधायक पायलट की खिलाफत में अपना शक्ति प्रदर्शन करते नज़र आये थे। शांति धालीवाल के आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि अगर सभी 101 विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए तो क्या सरकार बहुमत नहीं खोएगी। मैं इस बैठक में शामिल नहीं हो रहा हूं। मेरे घर पर विधायक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के फैसले के साथ होंगे। राजेंद्र सिंग गुढ़ा साल 2020 में कांग्रेस संकट के दौरान अशोक गहलोत के साथ थे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा