कोरोना वायरस का आतंक, ईरान में 94 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

तेहरान। ईरान ने बुधवार को कोरोना वायरस से 14 और लोगों की जान जाने की घोषणा की, लेकिन कहा कि देश में संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किनौश जहांपौर ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 94 और लोगों की मौत हो गई जिससे देश में महामारी से मरने वालों की संख्या अब 5,391 हो गई है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में 1,194 की वृद्धि के साथ कुल पुष्ट मामलों की संख्या अब 85,996 हो गई है। जहांपौर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है।

 ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने हालांकि लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में कहा, ‘‘यदि हम अहंकार में यह सोचते हैं कि काम हो गया और हम जीत गए तो यह सबसे बड़ी समस्या होगी जो हमें प्रभावित कर सकती है।’’ हालांकि माना जाता है कि ईरान में कोविड-19 के सामने आए मामलों की तुलना में काफी अधिक मौतें हुई हैं और संक्रमण के मामले भी कहीं ज्यादा हैं।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant