तेलंगाना में कोरोना के 978 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2020

हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के 978 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,31,252 हो गई। वहीं, चार और मरीजों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़ कर 1,307 पहुंच गई। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में 24 अक्टूबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के सबसे ज्यादा 185 मामले, रंगारेड्डी में 89, मेडचल मल्काजगिरि में 86 मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि अभी 19,465 मरीज उपाचाराधीन हैं और 24 अक्टूबर को 27,055 नमूनों की जांच हुई। संक्रमण से राज्य में मृत्यु दर 0.56 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.5 फीसदी है। वहीं, इस रोग से स्वस्थ होने की दर राज्य में 91.01 फीसदी, जबकि देश में 89.9 फीसदी है।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत

Farooq Abdullah Attack | फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी पिस्तौल, चली गोली! कांप उठा जम्मू-कश्मीर

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज

Pakistan Operation Ghazab-Lil-Haq: पाकिस्तान की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 640 से अधिक अफगान तालिबान आतंकी ढेर