कोरोना वायरस से निपटने के लिए अमेरिका ने किया राहत पैकेज का समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी शुक्रवार को एलान किया कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों और ट्रंप प्रशासन के बीच कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिकी लोगों की मदद के लिए राहत पैकेज को लेकर समझौता हो गया है। पेलोसी ने कहा दोनों पक्षों के बीच कोरोना वायरस की जांच, आपातकालीन सवैतनिक रोग अवकाश और महामारी से संबंधित पारिवारिक अवकाश के साथ-साथ कई तरह की राहतें देने पर सहमति बनी है। पेलोसी ने व्हाइट हाउस के साथ कई दिनों तक चली चर्चा खत्म होने के बाद कहा, हमें आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन के साथ एक समझौते पर पहुंचने पर गर्व है, और अब जल्द ही फैमिलीज फर्स्ट कोरोना वायरस रिस्पॉन्स एक्ट पारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खौफ में अमेरिका, ट्रंप ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के पारित होने के बाद मेडिकेड संघीय स्वास्थ्य कार्यक्रमको संघीय सरकार की ओर से को धन मिलेगा और गरीब अमेरिकियों के लिए खाद्य लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें उन बच्चों को भी शामिल किया गया है जो विद्यालयों में मुफ्त भोजन पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा, हमने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उन लोगों की मुफ्त जांच पर सहमति जतायी है, जो जांच कराना चाहते हैं और जिनका बीमा नहीं है। हम तब तक कोरोना वायरस से प्रभावी रूप से नहीं निपट सकते जब तक हमारे देश में जांच के इच्छुक लोगों को मुफ्त जांच की सुविधा न मिले।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा