भाजपा ने CAA-NRC का मुद्दा उठाया, महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में शनिवार को उस समय हंगामा शुरू हो गया जब भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने गृह विभाग की बजट मांगों पर चर्चा के दौरान सीएए और एनआरसी के मुद्दे उठाए। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले दोनों पक्षों के सदस्य आसन के समीप आ गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। अपने भाषण में विपक्ष के नेता फड़णवीस ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) भारतीय नागरिकों की नागरिकता नहीं छीनता है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सीएए के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही है। प्रधानमंत्री ने पहले ही कह दिया है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू नहीं की जा रही है।’’ हालांकि, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने फड़णवीस से केवल गृह विभाग की बजट संबंधी मांगों पर ही बोलने के लिए कहा। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि फड़णवीस ने नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान कहा था कि केंद्र के अधिकार क्षेत्र के मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए।उन्होंने पूछा, ‘‘फिर वह केंद्रीय कानून के बारे में यहां क्यों बात कर रहे हैं?’’ भाजपा के सुधीर मुंगतीवार ने कहा कि फड़णवीस ने कुछ भी गलत नहीं कहा है।

इसे भी देखें: पूरे देश में लागू होगा NRC तो क्या होगा असर

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant