कोरोना वायरस के डर से इजरायल के PM नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की ये मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने भारत के अपने समकक्ष नरेन्द्र मोदी से इस सप्ताह फोन पर हुई बातचीत के दौरान मास्क और दवाओं का कच्चा माल इजरायल को भेजने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। इजरायल के चैनल 13 ने शुक्रवार को खबर दी कि भारत ने कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के मद्देनजर अपनी घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन सामानों के निर्यात पर रोक लगा दी थी जिसके बाद इजरायल ने यह अनुरोध किया।

इससे पहले बुधवार को नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोदी और अन्य नेताओं से हुई बातचीत का जिक्र किया था। उन्होंने कोविड-19 से हुए नुकसान को लेकर आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति को बरकरार रखने और उसे स्थिर करने के इजरायल के प्रयासों के बारे में बताया था।

इसे भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में Disney Land तो पाकिस्तान में स्कूल बंद, जानिए किस देश का क्या है हाल?

नेतन्याहू ने बुधवार शाम पत्रकारों से कहा था, मैंने अपने मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बात की है। आपूर्ति के लिए हमारी निर्भरता विभिन्न देशों पर है। हम हर वक्त इसपर नजर रखे हुए हैं। हालांकि नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन में यह नहीं बताया था कि मोदी से उनकी किस विषय पर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के चलते इजरायल में 35,000 लोगों को अलग रखा गया है। इनमें लगभग 1,000 डॉक्टर और 600 नर्सें भी शामिल हैं। तीन इजरायली वायरस से गंभीर रूप से बीमार हैं और लगभग 150 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इजराइल में अब तक इस वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा