कोरोना वायरस का खौफ, सऊदी अरब करेगा सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

दुबई। सऊदी अरब ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के तहत दो हफ्ते तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रवेश पर रोक लगाएगा। सऊदी विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये (रविवार 15 मार्च से) दो सप्ताह के लिये अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित करने का फैसला किया है।

सरकारी समाचार एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने गृह मंत्रालय के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि रविवार से सभी उड़ानें रद्द की जाएंगी। संयुक्त अरब अमीरात में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुजुर्गों को घर पर रहने की सलाह दी है और अधिकारियों ने कहा कि कुछ संघीय कर्मचारी रविवार से दो हफ्ते तक घर से काम करना शुरू कर सकते हैं। अबु धाबी में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। खाड़ी देश भी दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस की चपेट में हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का खौफ, इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल को सऊदी अरब ने कराया खाली

दुनियाभर में 130,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सऊदी अरब के निकटवर्ती देश ईरान में सबसे अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमित हैं। ईरान में 11,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 500 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा