शहनाज और सिद्धार्थ के बीच आखिर क्या चल रहा है? विकास गुप्ता ने बताई सच्चाई

By रेनू तिवारी | Mar 14, 2020

बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है लेकिन लोगों में अभी भी इसका क्रेज बरकरार है। सोशल मीडिया पर अकसर फैंस अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में जानकारी शेयर करते रहते हैं। इस सीजन की सकते हिट जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की रही। दोनों की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज की बॉन्डिंग काफी गहरी थी। लोगों को दोनों के बीच प्यार साफ दिखाई पड़ता था लेकिन दोनों ने कफी एक दूसरे को कहा नहीं। समस्या अब ये है कि दोनों शो से बाहर है। सिद्धार्थ शुक्ला अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं और शहनाज को मुझसे शादी करोगे शो कर रही हैं। शो में शहनाज का स्वयंवर होना है। शहनाज को इप्रेस करने के लिए कई लड़के आये हुए है। शहनाज गिल इन लड़कों से कनेक्ट नहीं हो पा रही हैं और इसका कारण है सिद्धार्थ शुक्ला।

इसे भी पढ़ें: रश्मि देसाई की होगी नागिन 4 में एंट्री, ब्रिंदा के साथ मिलकर करेंगी विशाखा का खेल खत्म?

शहनाज गिल कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुकीं है लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने नहीं किया है। अब बिग बॉस सीजन 12 के चर्चित कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने दोनों के रिश्ते की सच्चाई बताई है। विकास गुप्ता शहनाज और सिद्धार्थ दोनों के करीब है। शो में जब वह आये थे तो उन्होंने पहले ही कह दिया था कि शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है। शो खत्म होने के बाद विकास गुप्ता सिद्धार्थ शुक्ला से मिले थे और उन्होंने इस बारे में बात भी की थी। विकास ने कहा कि दोनों के बीच काफी प्यार है। इस प्यार को घर से निकलने के बाद दोनों ने महसूस किया है। 

शहनाज अभी उसी घर में शो कर रही है। इस लिए उन्हें ये जल्दी फील हो गया है। शहनाज पहले भी अपने प्यार को सिद्धार्थ शुक्ला के सामने एक्सप्रेस कर चुकी है। इस पर विकास ने कहा कि अगर शहनाज को ये फील हो रहा था तो उन्हें मुझसे शादी करोगी शो नहीं करना चाहिए था। विकास ने बताया कि घर के बाहर एक अलग तरह की दुनिया है और घर के अंदर अलग ही दुनिया देखने को मिलती है। विकास गुप्ता ने कहा कि अकेले होने पर हमें उस इंसान की याद आती है

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा