Mexico में 6.5 तीव्रता का भूकंप, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

दक्षिणी और मध्य मेक्सिको में शुक्रवार को आए जबरदस्त भूकंप के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इस भूकंप के कारण देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम का नये साल का पहला संवाददाता सम्मेलन बाधित हो गया।

भूकंप बाद के 500 से अधिक झटके भी महसूस किए गए। राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि अकापुल्को के आसपास और राज्य के अन्य राजमार्गों में कई स्थानों पर भूस्खलन हुए। गुरेरो की गवर्नर एवेलिन सालगादो ने बताया कि भूकंप के केंद्र के पास रहने वाली 50 वर्षीय महिला की उसका घर ढहने से मौत हो गई।

प्राधिकारियों ने बताया कि गुरेरो की राजधानी चिलपानसिंगो के एक अस्पताल को गंभीर संरचनात्मक नुकसान पहुंचा है और वहां से कई मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने बताया कि भूकंप के दौरान एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप 21.7 मील (35 किलोमीटर) की गहराई में आया और इसका केंद्र गुरेरो के रांचो विएहो से 2.5 मील उत्तर-उत्तरपश्चिम में था। यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र में है और अकापुल्को से करीब 57 मील उत्तर-पूर्व में स्थित है। भूकंप के कुछ समय बाद शिनबाम ने अपना संवाददाता सम्मेलन पुन: आरंभ किया।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan Skin Care: महंगे Facial को छोड़ें, नानी मां के Desi Ubtan से मिलेगा बेदाग फेस्टिव निखार

Kanpur में TTFI निलंबन के बाद भी शुरू होगी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

श्रीलंका के खिलाफ Test में Devdutt Padikkal और राहुल की 150 रनों की साझेदारी से भारत मजबूत

Hazlewood के 300 Test विकेट के बाद भी संकट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश जीत के करीब