चलती जिप्सी का टायर निकलने से हुआ बड़ा हादसा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

By सुयश भट्ट | Jun 21, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के सोफिया कॉलेज ग्राउंड में राइडिंग प्रैक्टिस करते समय एक बड़ा हादसा हो गया है। प्रैक्टिस के दौरान जिप्सी का टायर निकलने से गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है।

बता दें कि सोफिया कॉलेज के ग्राउंड में युवक राइडिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे और उसी दौरान जिप्सी का पिछला चक्का बाहर निकलकर फेंका गया। टायर निकलते ही जिप्सी पल्टी खा गई। जिप्सी के पलटते ही एक युवक नीचे गिर गया और उसके ऊपर से जिप्सी एक के बाद एक कई पलटी खाने लगी।

वहीं, हादसे में युवक को गंभीर चोंटे आई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि जिप्सी में दो लोग सवार थे। ड्राइवर सीट बेल्ट लगाने की वजह बच गया। वहीं हादसे में घायल युवक सीट बैल्ट नहीं लगाया था जिसकी वजह से वह गाड़ी के बाहर फेंका गया और घायल हो गया।

प्रमुख खबरें

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग