CM हॉउस के सामने हुआ बड़ा हादसा, पुलिस की गिरफ्त में है आरोपी

By सुयश भट्ट | Sep 20, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के बाहर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि 3-4 लोग घायल हो गए।

आपको बता दें कि घटना श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के सीएम हाउस के बाहर की है। जहां एक ऑटो में 2 बच्चे, महिला समेत चार लोग सवार होकर जा रहे थे। वहीं तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक हादसे में एक छोटे बच्चे की मौके पर मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज का बड़ा ऐलान, कहा - प्रदेश की सरकार अब जनभागीदारी से चलेगी 

ऐसा बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश