Maldives-China के साथ हो गया बड़ा खेल, भारत खुश तो बहुत होगा

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2024

चीन और मालदीव को भारत से दुश्मनी महंगी पड़ गई है। चीन ने भारत के पड़ोसी मालदीव को भड़काने में पूरी ताकत लगा दी। लेकिन चीन अपने पड़ोस में बुरी तरह से हार गया है। चीन को ऐसा झटका लगा है कि जिससे वो अगले चार साल तक ऊबर नहीं पाएगा। चीन के सबसे बड़े दुश्मन देश ताइवान में कुछ ऐसा हुआ कि जिसने पूरे भारत को खुश कर दिया है। लगातार भारत से नजदीकी बढ़ा रहे ताइवान में चुनाव हुए। ताइवान के चुनाव में जिस व्यक्ति को हराने के लिए चीन ने पूरी ताकत लगा दी थी। वो व्यक्ति ताइवान का नया राष्ट्रपति बन गया है। ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता लाई चिन ते जिन्हें विलियम लाई के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में लाई चिंग-ते की जीत भारत के लिए मजबूत संबंध बनाने का एक मौका, एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक आउटरीच बढ़ाने में अवसर और चुनौतियाँ

वैसे आपको बता दें कि भारत को मालदीव में भी एक बड़ी जीत मिली है। मालदीव में भी अब चीन के दोस्त मोहम्मद मुइज्जु का विरोध शुरू हो गया है। इसका सबसे बड़ा सबूत है कि मालदीव में भारत समर्थक मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार आदम अजीम ने माले के मेयर चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर ली है। अजीम की इस जीत को राष्ट्रपति मुइज्जु के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यानी भारत को ताइवान में भी जीत मिली है और मालदीव में भी। आपको याद दिला दें कि ताइवान वो देश है जिसने कुछ दिन पहले ही अपने देश में पहला हिंदू मंदिर खुलने दिया। इसके अलावा ताइवान के राजनयिकों ने दीवाली भी मनाई थी।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता