अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी को मांकड़िंग नहीं करना चाहिए था- मदन लाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने गुरुवार को कहा कि रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी को जोस बटलर के साथ ‘मांकड़िंग’ नहीं करना चाहिए था। इस घटना पर क्रिकेट जगत की मिश्रित प्रतिक्रिया रही है। मदनलाल ने एसोचैम के राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन और खेल व्यवसाय पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान कहा, अश्विन के स्तर और अंतरराष्ट्रीय करियर को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि उन्होंने सही किया। वह बहुत बड़े खिलाड़ी है और ऐसी हरकत काफी छोटी चीज है।

उन्होंने कहा, बटलर की जगह अगर विराट कोहली या कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी होता तो उसकी काफी आलोचना होती। ऐसी हरकत खेल का हिस्सा नहीं है। अश्विन अपनी जगह सही है लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। 

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?