BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत का दावा, किसानों के समर्थन में भाजपा का एक सांसद देगा इस्तीफा

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन तीन महीने से जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कुछ ऐसा कहा, जिससे हड़कंप मच गया। दरअसल, किसान नेता राकेश टिकैत ने दावा किया किसान आंदोलन के समर्थन में इसी महीने भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद इस्तीफा देने वाले हैं। लेकिन यह सांसद कौन हैं, इसका जवाब राकेश टिकैत ने नहीं दिया। 

कब तक चलेगा आंदोलन ?

एक हिन्दी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के पास जितने सांसद हैं, उतने दिनों तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। जिसका मतलब साफ है किसानों का आंदोलन अभी तो समाप्त नहीं होने वाला है। किसान नेताओं की मांग है कि केंद्र तीनों कृषि कानूनों को वापस लें और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाएं। लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कानूनों को वापस नहीं लेने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा: राकेश टिकैत 

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। सरकार से अभी बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है, तैयारी लंबी है।

प्रमुख खबरें

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें