केरल के कन्नूर में भाजपा के स्थानीय नेता के घर पर बम फेंका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2025

केरल के कन्नूर में कन्नपुरम के पास एक स्थानीय भाजपा नेता के घर पर बम फेंका गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे हुई। घटना के समय भाजपा नेता विजू नारायणन के माता-पिता घर पर ही थे।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर की खिड़कियों और कुछ दीवारों को नुकसान पहुंचा है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने यह भी कहा कि उसने भाजपा नेता के आवासीय परिसर और आसपास के इलाकों में सुराग तलाशने के लिए बम व श्वान दस्ते को तैनात किया है। घटना के बाद, भाजपा ने हमले के पीछे माकपा का हाथ होने का आरोप लगाया, हालांकि वाम दल ने आरोपों का खंडन किया है। भाजपा ने पुलिस पर भी इस मामले में मिलीभगत का आरोप लगाया और दावा किया कि पुलिस ने पार्टी की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: कोहरे में डंपर ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत

हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर