प्रिंस हैरी और मेगन के जीवन पर लिखी गई किताब जानिए कब होगी प्रकाशित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल के जीवन पर लिखी गई किताब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के प्री बुकिंग (किताब प्रकाशित होने से पहले खरीद) सूची में शीर्ष पर चल रही है। इस किताब को शाही परिवार से जुड़ी खबरें लिखने वाले ओमिड स्कोबी और कैरोलीन डुरांड ने लिखा है। किताब का नाम ‘फाइंडिग फ्रीडम: हैरी एंड मेगन एंड द मेकिंग ऑफ ए मॉडर्न रॉयल फैमिली’ है। यह पुस्तक दुनिया भर में 11 अगस्त से उपलब्ध होगी।

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अमेजन ने इस किताब की विवरणी में लिखा है कि पहली बार ‘फाइंडिंग फ्रीडम (स्वतंत्रता की तलाश) अपने हेडलाइन से आगे बढ़ पाया है। किताब में हैरी और मेगन की साथ की जिंदगी से जुड़े कई विवरण हैं। किताब में कई अफवाहों और दंपत्ति को लेकर बनी कई धारणाओं को खारिज किया गया है। ससेक्स के ड्यूक और डचेस (हैरी और मेगन) ने इस साल की शुरुआत में खुद को शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के तौर पर अलग कर लिया था और फिलहाल वह अपने बेटे आर्ची के साथ लॉस एंजिलिस के बंगले में रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला