दिल्ली के कालकाजी में पार्क में करंट लगने से लड़के की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक पार्क में खेलते समय करंट लगने से नौ वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को आर्यमान चौधरी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्क में खेल रहा था, तभी वह बिजली के खुले ‘स्विचबोर्ड’ के संपर्क में आ गया।

बयान में कहा गया, “जब आर्यमान ने गेंद को निकालने की कोशिश की, तो वह गलती से खुले स्विचबोर्ड से टकरा गया और उसे बिजली का तेज झटका लगा।” स्थानीय लोग और बच्चे के परिवार के सदस्य उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बयान में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कालकाजी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 289 (मशीनरी के संबंध में लापरवाही) और 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पार्क में बिजली से संबंधित मामलों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के वास्ते जांच की जा रही है। दिल्ली नगर निगम से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत