मणिपुर के पहाड़ी जिलों से हथियारों का जखीरा बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2025

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ दिनों से चलाए गए अभियान के दौरान तीन पहाड़ी जिलों से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए चूड़ाचांदपुर, चंदेल और तेंगनौपाल जिलों के अंदरूनी क्षेत्रों में कई जगहों पर एक साथ अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 11 पिस्तौल, 37 सिंगल बैरल राइफल, प्वॉइंट 303 की दो राइफल और एक-एक एम-16, एमए-1, एमके-2 इंसास, कार्बाइन और डबल बैरल राइफल बरामद की गईं।

उसने बताया कि अभियान के दौरान तीन बम और 28 पॉम्पी (स्थानीय मोर्टार) के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के 57 हथियार और गोला-बारूद तथा 23 रेडियो सेट भी बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

Delimitation Bill 2026 | परिसीमन विधेयक पर मोदी सरकार ने तेज की सर्वदलीय कवायद, मसौदे में अहम बदलावों के बाद दो-तिहाई बहुमत मिलने का पूरा भरोसा

Kolkata के SRFTI में छात्रों का विरोध मंच हटाया, भारी पुलिस बल तैनात

IRCTC Rajasthan Tour Package: 10 दिन में घूमें जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर, Flight भी शामिल

परिसीमन बिल से 2029 में लागू होगा Women Reservation, CM Yogi Adityanath ने जताया आभार