पहले से शादी-शुदा होने के बावजूद शख्स ने की दूसरी शादी, 8 माह की गर्भवती होने के बाद घर से भगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

नोएडा। थाना बिसरख में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ पहले से शादी-शुदा होने के बावजूद उससे धोखे से शादी करने का मामला दर्ज कराया है। बिसरख थाना की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसने वैवाहिक साइट पर एक पोस्ट देखा था जिसमें आरोपी अर्नव ने ऑस्ट्रेलिया में काम करने और अविवाहित होने की जानकारी दी थी। पहचान के बाद पीड़िता उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी और गर्भवती हो गयी। अर्नव के परिजन को भी इसकी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि शादी की तारीख तय होने के बाद पीड़िता अपने घर मध्य प्रदेश चली गई, लेकिन अर्नव और उसके परिजन विवाह के लिए वहां नहीं पहुंचे। आठ माह की गर्भवती होने के बाद जब वह अर्नव के घर पहुंची तो उसे भगा दिया गया।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण